बदायूं, अप्रैल 18 -- जरीफनगर पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत जरीफनगर के कंपोजिट विद्यालय में बालिकाओं के साथ बैठक की। जिसमें उनके हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी। एसआई श्रीपाल वर्मा, द्रोपा, हिमानी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...