काशीपुर, मई 3 -- काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर रविवार को छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित टीमों ने एनडीपीएस एक्ट, शस्त्र अधिनियम और दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दीपक निवासी मोहल्ला बासफोडान, बब्लू निवासी मोहल्ला महेशपुरा, मलखान सिंह सैनी निवासी कचनालगाजी, मुकेश कुमार निवासी गड्ढा कालोनी, मलकीत सिंह निवासी मानपुर रोड, दौलत राम उर्फ मुन्ने निवासी ढकिया गुलाबो को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...