बहराइच, फरवरी 27 -- बहराइच, संवाददाता। मेडिकल स्टोर संचालक राकेश चन्द्र श्रीवास्तव उर्फ गोपाल को पुलिस छह बजे दुकान से उठा लाई। रात नौ बजे मौत के बाद घर पहुंचा आई। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म , छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट लगभग पौने 10 बजे रात को दर्ज की। इसे लेकर पुलिस अफसर भी असमंजस में हैं। कहा जा रहा है कि महज तहरीर के आधार पर पुलिस ने इतनी त्वरित कार्रवाई की है। कहानी जो गले से नहीं उतर रही। रामगांव थाने में पुलिस हिरासत में हुई मौत से सभी स्तब्ध है। साथ ही उस पुलिस की स्क्रिप्ट से और ज्यादा हैरान है, जिसमें 22 फरवरी को मेडिकल कारोबारी पर रामगांव थाने के ही एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी दस वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ व रेप का आरोप बताया गया है। दरअसल राकेश चंद्र श्रीवास्तव उर्फ गोपाल मेडिकल स्टोर के साथ हल्की बीमारियों के...