पुलिस ने चौपाल लगा समझाया अपराधों से कैसे रहें सुरक्षित
इटावा औरैया, जून 30 -- इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना चौबिया पुलिस ने चौपाल लगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इन नंबरों में पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल है। साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें तथा किसी संदिग्ध, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन लेन देन व सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान सतर्कता बरतने के लिए भी जागरूक किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.