पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जगरूक
इटावा औरैया, मई 11 -- इटावा, संवाददाता । पुलिस की ओर से चलाए गए जागरूकता अभियान में थाना क्षेत्र चौबिया के गांव बरालोकपुर में चौपाल लगाकर पुलिस ने महिलाओं के अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी और यह भी बताया कि अपराध हो जाने पर किस तरह हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके पुलिस की मदद लें। यहां पहुंची ऐमहिला पुलिस कर्मचारियों ने महिलाओं को बताया कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित रहें । इसके साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबर बताए और यह भी बताया कि किसी समस्या पर कौन से नंबर पर फोन करना है। हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने के बाद पुलिस तत्काल मदद करने के लिए पहुंचेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की निर्देशन में यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.