इटावा औरैया, जून 25 -- इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर भरथना थाना क्षेत्र में जनजागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति तथा नवीन कानूनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही 112, 1090, 181, 1098, 1930 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता भी बताई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, हनी ट्रैप और सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- यूपी कॉप एप से ले ऑनलाइन सेवाओं का लाभ इसके अलावा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशा मु...