पुलिस ने चोरी के मोबाइल को धारकों को सौंपा
आदित्यपुर, जून 21 -- गम्हरिया। प्रोजेक्ट डिवाइस योजना के तहत गम्हरिया थाना पुलिस ने चोरी किए गए पांच मोबाइल फोन को बरामद कर उनके धारकों को सौंपा। इस मौके पर थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने बताया कि धारकों द्वारा मोबाइल गुम हो जाने की सूचना के बाद तकनीकी आधार में पुलिस टीम द्वारा उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान चोरी हुए गम्हरिया के धीरजगंज निवासी टीएन वेंकटेशन, सालडीह निवासी सुरजीत महतो, रामचंद्रपुर निवासी गंगाराम मुर्मु, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी इंदुशेखर सिंह तथा धनंजय कैवर्त का मोबाइल बरामद किया गया जिसे सभी धारकों को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे और उन्होंने गम्हरिया पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन मुस्कान: मुंगेर पुलिस ने लौटाए 106 चोरी व गुम हुए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.