गया, फरवरी 20 -- आमस थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी का डीजल और एक वाहन जब्त किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया की वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सूचना मिलने पर गुरुवार कि रात टॉल प्लाजा के पास जीटी रोड पर वाहन जांच के दौरान यह सफलता हाथ लगी है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही चोर वाहन छोड़कर कर भाग निकले। इस वजह किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस को चकमा देकर भाग निकले चोरों की टोह की जा रही है। एक दो दिनों में पकड़े जाएंगे। मौके से पुलिस ने चोरी के एक ट्रक और चार सौ लीटर डीजल और चोरी करने में प्रयोग किए जानेवाले उपकरण रिंच, पाइप आदि जब्त किया है। एसएचओ ने कहा की जब्त वाहन नंबर से ऑनर का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों थाना क्षेत्र के अकौना और बेलदार बिगहा के पास जीटी रोड पर खड़े मालवाहक वाहनों से करीब आठ सौ ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.