गिरडीह, जनवरी 9 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को जेल भेज दिया। बुधवार अहले सुबह ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में कुर्वातरी निवासी रंजीत यादव पिता शक्ति प्रसाद यादव को चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उक्त व्यक्ति मानपुर चौक के पास स्थित एक दुकान का ताला तोड़ रहा था। ताला तोड़ने की आवाज के बाद दिलीप साव का पुत्र जग गया व खदेड़ कर ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़कर दुकान के सामने खंभे में बांध दिया था। बाद में पुलिस ने उसे अपने हिरासत में ले लिया था। उसके पास से सबल, रैंच, बसुला, छेनी बरामद हुआ था। बाद में पूछताछ के बाद उन्होंने मानपुर चौक स्थित एक गुमटी से भी चोरी करने की संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पीयूष कुमार की गुमटी से चोरी किए गए 6 हजार रुपये भी बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश क...