अंबेडकर नगर, अप्रैल 19 -- अम्बेडकरनगर। चोरी के मामले में फरार चल रहे शातिर युवक को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर के इल्तिफागंज रोड पर बीते18 मार्च शातिर युवक ने बेशकीमती बोबाइल चोरी कर बेंच दिया था। कोतवाली के उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव ने दौरान विवेचना प्रकाश में आए गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर निवासी इरशाद अली पुत्र इरफान अली के कब्जे से बेचें गए मोबाइल का पैसा बरामद करते हुए जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि नगर में विशेष कर रात्रि के समय गस्त के दौरान संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- आरपीएफ ने चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक युवक को पकड़ा,जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...