फिरोजाबाद, मई 29 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों की तलाशी में चोरी की बाइक बरामद हुई। दोनों चोरों को जेल भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली कि सर्विस रोड से नगला धनपाल की और जाने वाले मार्ग पर दो बाइक चोर चोरी की बाइक के साथ खड़े हुए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर बाइक चोरों की घेराबंदी कर ली। लेकिन पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पहले से मौजूद पुलिस ने बाइक चोरों को आवश्यक बल प्रयोग कर दबोच लिया। पकड़े गए बाइक चोरों ने अपना नाम जावेद पुत्र जाहिद निवासी सराय शेख, आशिफ उर्फ मुन्ना पुत्र सगीर निवासीगण शेख की सराय थाना सिरसागंज बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...