लखीमपुरखीरी, जून 25 -- थाना पुलिस ने चोरी गई ट्राली को बरामद कर घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को जेल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वार्ड नं. 12 निवासी संजीव कुमार सिंह ने गत दिवस अपनी कृषि कार्य में प्रयुक्त ट्राली के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के दौरान पुलिस ने खुटार रोड स्थित गाड़ीघाट से मठोकर को जाने वाले मार्ग पर बरामद करके फहीम पुत्र सलीम बाबू नि. वार्ड नं. 11 मैलानी और इस्लाम पुत्र साबिर नि. ग्राम सकरापुर थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 315 बोर का तंमचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...