पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा के साथ आरोपी को पकड़ा
हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की ई-रिक्शा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में वाहन चोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को पुलिस टीम आईएमसी चौक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने के इशारे पर चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्गेश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सिगापुर खास, थाना बंडा, जनपद शाहजहांपुर (हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल) बताया है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने बीती रात रोशनाबाद के झंडा चौक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.