बरेली, मार्च 21 -- शाही, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह शाही पुलिस ने चोरी के वांछित अभियुक्त छोटू उर्फ सुमित रस्तोगी निवासी कस्बा शाही को जेल से रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर मोहल्ला गांधी नगर निवासी अमर सिंह के अमरुद के बाग से दो जोडी चांदी की पायजेब व एक जोड़ी सोने के कुंडल बरामद किए। पुलिस ने अभियुक्त को जेल को भेज दिया।गत सात फरवरी की रात्रि सविस्ता पत्नी चांद मियां के बंद घर का ताला तोड़कर चोर भारी मात्रा में सोने चांदी के जेबर व नकदी चोरी कर ले गए थे। सविस्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 25 फरवरी की रात इमरान निवासी कस्वा शाही व तौफीक निवासी बसई को पुलिस मुठभेड़ के बाद तमंचा व चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उन्होंने छोटू व अमन के हाथ चोरी का माल का सौदा होना कबूल किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.