मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही इलाके में शनिवार को चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। चौके के पास पुलिस टीम नियमित बाइक जांच कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर इन युवकों को रोका गया। कागजातों की जांच और उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के कारण सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई। देर शाम तक चली पूछताछ में कोई आपत्तिजनक तथ्य सामने नहीं आने पर पुलिस ने चारों को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...