पूर्णिया, अप्रैल 4 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये लोग अलग-अलग जगहों पर उत्पात मचा रहे थे, जिससे आसपास के लोग काफी परेशान हो गए थे। स्थानीय लोगों की शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर चारों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनका मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार में संजय कुमार मरैया और सुन्दर लाल मरांडी गांव किशनटोली शम्भू कुमार मंडल गांव धरहर जमुनिया और मोरतासिम मंसूरी गांव रंगपुरा शामिल है। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि इलाके में शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...