दरभंगा, मार्च 26 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। नदी थाना क्षेत्र के गोबराही में पुलिस ने छापेमारी कर चार गैरजमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में उक्त गांव के सहदेव यादव, चंद्रदेव यादव एवं रामचंद्र यादव शामिल हैं। नदी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि चारों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.