हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई। संडीला थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन, डिजायर कार और तमंचा बरामद किया है। बिलग्राम क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को ग्राम टिकरा कला के पास बाइक से घर लौट रहे सर्वेश पाल और उनकी पत्नी को रोककर बदमाशों ने 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन व पायल-टॉप्स लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना संडीला में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गढ़ीखेड़ा मोड़ के पास एक कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर ...