पुलिस ने चार डंपर किए सीज,15 का किया चालान
मुरादाबाद, मई 30 -- कोतवाली पुलिस ने डंपर से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर डंपर चालकों पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार की रात तक पुलिस कार्यवाही जारी रही। पुलिस 15 डंपरों का चालान करने के साथ ही वार डंपरों को सीज किया। कोतवाली क्षेत्र में डंपरों से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। डंपर से होने वाली दुर्घटनाओं में एक दर्जन के करीब लोग मौत के आगोश में समा चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर डंपर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि 2 दिन के भीतर 15 डंपरों का चालान किया जा चुका है, और शनिवार की सुबह से देर रात तक चार डंपर सीज कर दिए गए हैं और देर रात तक करवाई जारी है। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.