लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- कोतवाली पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को ठाकुरपुरवा गांव के पास आम की बाग से दबोच लिया। मौके से उनकी तीन बाइक, चार मोबाइल फोन और 33,300 रुपए बरामद हुए। एसआई आदित्य यादव, आदेश त्रिवेदी, संजय यादव, प्रभात सिंह, राजकुमार, प्रशांत तेवतिया और सलमान ने शनिवार रात इन चारों को पकड़ा। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...