फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में ठगी की रकम का हिस्सा जमा हुआ था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति ने 24 अक्तूबर 2025 में शिकायत दी थी कि उसकी पहचान एक युवती से एक डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से हुई। बाद में दोनों के बीच फोन और व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत होने लगी। युवती ने खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़ा बताते हुए निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उसे एक वेबसाइट पर खाता बनवाकर निवेश कराया गया। अप्रैल से जून 2025 के बीच उसने अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 4,43,68,974 रुपये जमा कर दिए। जब उसने अपनी राशि निकालने की कोशिश की तो उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला।जांच के दौरान सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.