पीलीभीत, अप्रैल 19 -- बीसलपुर बरेली मार्ग पर रास्ते में रोककर ग्रामीण की पिटाई की। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव मंडरा सुमन निवासी लालबहादुर पुत्र होरीलाल अपने घर से चीनीमिल गए थे। रास्ते में रंजीत वाल्मीकि, शिवम निवासी भड़रिया में अपने साथियों के साथ घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे लालबहादुर के गंभीर चोटे आई। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी प्रेमा देवी की तहरीर पर भड़रिया निवासी रंजीत बाल्मीकि, शिवम, संजू व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...