अररिया, मार्च 21 -- अररिया,निज संवाददाता अररिया पुलिस ने शुक्रवार को शहर में अनोखा बाइक जांच अभियान चलाया इस अभियान के तहत पकड़े गए बाई चालक से न कोई फाइन लिया गया और न ही कोई पनिश किया गया। जंजीर और ताला खरीद करलाओ थाने से बाइक ले जाओ।दरअसल नगर थाना पुलिस शहर के चांदनी चौक अस्पताल रोड, कचहरी रोड आदि इलाकों में वैसे बाइक को उठा कर थाना लाई जो किसी भी चाबी से आसानी से खुल रहा था या फिर वैसे बाइक जिसका हैंडल लॉक नहीं था। पुलिस ने ऐसे करीब दो दर्जन से अधिक बाइक को थाना लाई।यहां बाइक मालिक से जंजीर और ताला खरीद कर मंगाया गया और फिर उन्हें हिदायत दी गयी कि जहां भी बाइक स्टेंड करें जंजीर में ताला बंद करके बाइक खड़ी करें। नगर थाना के अपर थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि बाइक चालकों की लापरवाही की वजह से शहर में भीड़ भाड़ वाले इलाके से आए दिन बाइक चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.