गढ़वा, जून 18 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना के एसआई परवेज आलम और एएसआई जगबंधु महतो के नेतृत्व में पंडरिया पंचायत में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है तथा उससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। अधिकारियों ने लोगों से शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की। संबंधित कानून की जानकारी देते हुए नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं युवाओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति को लेकर डालसा ने चलाया जागरूकता अभियान उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभि...