सहारनपुर, नवम्बर 21 -- शुक्रवार को थाना पुलिस ने ब्लॉक चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली। थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने बताया कि ब्लॉक चौराहा, बस स्टैंड व सीडकी चौक पर कार व बाइक चालकों को रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच करते हुए वाहन चालकों को प्रपत्र साथ रखने, सीट बेल्ट व हेलमेंट का प्रयोग करने की सख्त हिदायत देते हुए चालानी कार्रवाई भी की गई। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। उप निरीक्षक सुरेंद्र राठी, मनेद्र सिंह, अनिल कुमार, राहुल शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...