हमीरपुर, जनवरी 3 -- हमीरपुर। एसपी के निर्देश पर शनिवार को जनपद भर में पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पैदल गश्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा की भावना जाग्रत की। पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क और तत्पर है। इस दौरान जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 74 वाहनों का ई-चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.