मोतिहारी, अप्रैल 16 -- ध्रुव कुमार, अरेराज। 35 कांडों के नामजद अभियुक्त मुखिया को अरेराज थाना व पहाड़पुर थाना की संयुक्त टीम ने डीएसपी के नेतृत्व में गुरुवार को अरेराज से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मलाही थाना क्षेत्र के मझरिया पंचायत का वर्तमान मुखिया रामएकबाल यादव है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मझरिया पंचायत के मुखिया रामएकबाल यादव के विरुद्ध अरेराज, मलाही व पहाड़पुर थाना में जमीन कब्जाने से संबंधित पैंतीस मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुरुवार को उसके अरेराज आने की सूचना मिली। इसको लेकर अरेराज व मलाही थाना की पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव से पहले प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज; लेखपाल सस्पेंड, 13 गिरफ्तार मुखिया को अरेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.