मुरादाबाद, फरवरी 18 -- कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास 372 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसे वह पुड़ियों में पैक करके बेचा किया करता था। इस मामले में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा विनीत कुमार ने रोजा सनाई की ओर जाने वाली सड़क पर सनाई गांव के राजवीर पुत्र रामवीर सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास 372 ग्राम चरस भी बरामद हुई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.