रामपुर, मार्च 21 -- क्षेत्र के सहरिया गांव में दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने और पुलिस द्वारा उल्टा पीड़ित को ही जेल भेजने का मामला सामने आया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय में प्रार्थनापत्र देने वाले हरमनप्रीत सिंह पुत्र जुगेन्द्र सिंह का आरोप है कि 22 जून 2025 को जब वह अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी गांव के ही ओंकार सिंह और जसवीर सिंह हाथों में चाकू व तलवार लेकर आए। गाली-गलौज का विरोध करने पर ओंकार ने उसकी छाती पर चाकू से और जसवीर ने कंधे पर तलवार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर सुनकर आई मां रजमत कौर ने किसी तरह उसे बचाया, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि जब वह लहुलुहान हालत में तहरीर लेकर बिलासपुर थाने पहुंचा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.