पुलिस ने घर में चिपकाया इश्तेहार
सिमडेगा, जून 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना की पुलिस ने खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में फरार पीएलएफआई के जोनल कमांडर पंचम कच्छप के घर इश्तेहार चिपकाया। मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने पंचम के परिजनों से बातचीत कर पंचम को न्यायालय के समक्ष समर्पण कराने की बात कही। थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया की पंचम समेत कुल 8 पीएलएफआई सदस्य पाकरटांड मे सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दिया था। आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले सात उग्रवादी सदस्य पूर्व में जेल भेजे जा चुके हैं। बताया गया की पंचम लंबे समय से पीएलएफआई संगठन से जुड़कर अपराधी घटनाओं में संलिप्त रहा है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.