पिथौरागढ़, मार्च 10 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने मुनस्यारी में शांति व कानून व्यवस्था बनाने को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। एसडीएम मुनस्यारी डॉ. ललित मोहन व क्षेत्राधिकारी धारचूला केएस रावत की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में व्यापार संघ के पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने बैठक में मौजूद लोगों से क्षेत्र में आपसी समन्वय बढ़ाने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने सहित अन्य चीजों के बारे में वार्ता की। साथ ही पुलिस ने आमजन से बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन अवश्य कराने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.