पुलिस ने गोपालपुर गांव में छापेमारी कर 296 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद, दो गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 10 -- अरवल, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना पर जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांड की 296 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। उत्पाद थानाध्यक्ष परशुराम यादव ने बताया कि गोपालपुर गांव से विदेशी शराब बरामद हुई है। साथ ही दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर बबलू सिंह और राकेश कुमार मंगलम गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों शराब कारोबारी को जेल भेजा जा रहा है। उत्पाद थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारी से पूछताछ में जो सुराग मिले हैं उसे सुराग के आधार पर उत्पाद विभाग के पुलिस टीम के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। फोटो- 10 जुलाई अरवल- 08 कैप्शन- अरवल उत्पाद कार्यालय में शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.