मुजफ्फर नगर, जून 25 -- खतौली। कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि पुलिस टीम ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे एक आरोपी को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी बुढाना थाना क्षेत्र के सफीपुर पट्टी निवासी जावेद पुत्र सााबिर है जो कई मामलों में कोतवाली से वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सफेदा रोड से आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में दस मुकदमे दर्ज है जिसको लेकर पिछले दिनों खतौली पुलिस ने आरोपी पर गैंगेस्टर में कार्रवाई की थी। आरोपी से पूछताछ के बाद चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...