जहानाबाद, जनवरी 3 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गुम हुए पांच मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया है। इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र से अलग-अलग जगहों से मोबाइल फोन के गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस पांच मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई ऑपरेशन मुस्कान के तहत किया गया जिसमें खोया हुआ मोबाइल बरामद कर पुलिस उसके वास्तविक मालिक का पता लगाकर उन्हें वापस करती है। फोटो- 03 जनवरी जेहाना- 20 कैप्शन- जिले के मखदुमपुर थाना में आयोजित अभियान के तहत गुम हुए मोबाईल को वास्तविक मालिक को लौटाते पुलिस अधिकारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...