बुलंदशहर, अगस्त 13 -- पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए बच्चे को महज तीन घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार ने बताया कि मोहल्ला रामनगर के 13 वर्षीय बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपने स्रोतों और सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...