पिथौरागढ़, मार्च 3 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने एक व्यक्ति को गुम हुआ मोबाइल लौटाया है। स्थानीय ललित बिष्ट ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मोबाइल को सर्विलांस के माध्यम से ट्रैक कराया। प्राप्त लोकेशन के आधार पर एक पुलिस कर्मी को मौके पर भेजा और मोबाइल जब्त किया। ललित ने पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...