गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना पुलिस ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए सीइआईआर पोर्टल के माध्यम से आठ माह पूर्व गुम हुए एक मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया है। सोमवार को बरामद मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को विधिवत सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार गढ़वा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए सीइआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर गुम मोबाइल का पता लगाया गया। जांच के क्रम में मोबाइल की पहचान सुनिश्चित होने के बाद उसे बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल फोन को उसके वास्तविक मालिक कांडी थानांतर्गत भंडरिया गांव निवासी राजीव रंजन पांडेय को थाना परिसर में सौंपा गया। मोबाइल पाकर धारक ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यशैली की सराहना की। गढ़वा पुलिस ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.