पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को दो घंटे में ढूंढ परिजनों को सौंपा
काशीपुर, मार्च 2 -- जसपुर। रिश्तेदारी में आए आठ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज दो घंटे में खोजकर परिजनों को सौंप दिया। ग्राम रसूलपुर निवासी आठ साल का शादाब उर्फ सद्दू पुत्र रियासत अपने फूफा मोहसिन के घर जसपुर आया हुआ था। इसी दौरान वह घर से खेलते-खेलते कहीं निकल गया और गुम हो गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तलाश शुरू की और दो घंटे के भीतर बच्चे को शक्को वाली मस्जिद के पास से सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते घर से दूर निकल गया था और रास्ता भटक गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.