पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को परिजन से मिलवाया
हापुड़, अगस्त 27 -- हापुड़ संवाददाता। हाफिजपुर पुलिस ने आपरेशन स्माइल अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 11 वर्षीय गुमशुदा किशोरी को अथक प्रयास कर बरामद कर परिजन को सौंपा। बच्ची के मिलते ही परिजन के चेहरे खिल गए और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 अगस्त को 11 वर्षीय किशोरी घर से नाराज हो कर चली गई थी। परिजन ने अथक प्रयास कर उसकी काफी तलाश की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने टीम का गठन कर बच्ची की तलाश कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद कर परिजन को सौंप दिया। बच्ची के मिलते ही परिजनों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली। बच्ची को लेकर वह काफी परेशान थे। परिजन ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.