बागपत, मार्च 24 -- बिनौली। बिनौली थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव में गत 6 माह पूर्व रुपयों के लेन देन के मामले को लेकर हुए दो पक्षों में संघर्ष और बुजुर्ग की हत्या के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जौहड़ी गांव में आठ सितंबर 2025 को मास्टर जयबीर कश्यप और पप्पू कश्यप के बीच रुपयों के लेन देन के विवाद को लेकर संघर्ष हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं सहित 12 लोग घायल हुए थे। संघर्ष में पप्पू पक्ष ने जयवीर के परिवार के लोगों पर ट्रेक्टर चढ़ाकर घायल किया था। जयवीर ने थाने पर पप्पू पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। संघर्ष में जयवीर पक्ष के घायल हुए जोगेराम उम्र 78 वर्ष की इलाज के दौरान 28 अक्टूबर को मौत हो गयी थी। इंस्पेक्टर बिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.