फतेहपुर, मार्च 10 -- खागा। कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बीते 7 मार्च को टेनी से बाइक चोरी हुई थी। बाइक मालिक ने कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सोमवार को संवत पुलिया से आरोपित को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अनिल साहू पुत्र रामराज साहू निवासी औंग के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ जिले क...