पुलिस ने गिरधर की हत्या का मुकदमा रद्द किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। जेल से रिहा होने के बाद लापता हुए गिरधर के मामले में मसूरी थाने में दर्ज किया गया हत्या का मुकदमा पुलिस ने रद्द कर दिया है। 12 जून को नाहल झाल में मिले एक युवक के शव की पहचान गिरधर के रूप में करने के बाद परिजनों ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। हालांकि गिरधर 25 जून की सुबह घर लौट आया था। कौशांबी के वैशाली सेक्टर-दो निवासी गिरधर को पुलिस शांति भंग के मामले में 17 मई को जेल भेजा था। सहायक पुलिस आयुक्त न्यायालय से 21 मई को उसे निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश जारी किया गया। जिसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद गिरधर घर नहीं पहुंचे। मामले में परिजनों ने 10 जून को मसूरी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। दो दिन बाद 12 जून को मसूरी क्षेत्र की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.