आजमगढ़, फरवरी 20 -- आजमगढ़। मेंहनगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के रहिला गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिलाओं, बालिकाओं और उनके अभिभावकों को महिला अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा की जानकारी दी गई। विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 181, 112, 102, 101, 108 के बारे में विस्तार से बताया गया। साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के संबंध में गांव के लोगों के साथ चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.