पुलिस ने गांजा सहित दो लोगों को दबोचा
उरई, मई 24 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली पुलिस ने अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।कोंच कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। इसी दौरान गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम अण्डा निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल वर्मा तथा बुद्ध सिंह रैकवार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार निखिल वर्मा के कब्जे से 1800 ग्राम गांजा तथा बुद्ध सिंह रैकवार के पास से 1850 ग्राम गांजा बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- एनडीपीएस एक्ट के दोषियों को 3-3 साल की सजा बरामद मादक पदार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.