काशीपुर, मई 19 -- काशीपुर। कटोराताल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की देर रात एसआई मीणा रावत पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी। कहा कि ईदगाह गेट के पास एक युवक खड़ा है। जिसके पास अवैध चाकू हो सकता है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसको टीम ने रोककर तलाशी ली। जिसके बाद उसकी जेब से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम यावन खान पुत्र शब्बीर खान निवासी बैलजूड़ी बताया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को किया अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...