गाजीपुर, फरवरी 21 -- जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात एनएच-24, स्टेशन बाजार और कस्बा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। आमजन से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने रमजान और होली जैसे प्रमुख पर्व को देखते हुए मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि लगातार गश्त का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। इस दौरान कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.