मैनपुरी, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने को थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक अनुरूद्ध प्रताप सिंह ने मंगलवार को नए रंगरूटों के साथ कस्बा के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने कस्बा के मैन मार्केट, बाईपास मार्ग व सब्जी मंडी रोड पर संदिग्ध दोपहिया वाहनों को चेक किया। वहीं पुलिस ने बाइक सवारों को लॉक लगाने के लिए भी जागरूक किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों व व्यापारियों से संवाद किया और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने की सलाह दी। इस दौरान नए रंगरूटों को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी। पैदल गस्त से लोगों को पुलिस की मौजूदगी का एहसास हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने पर नाराजगी जताई। कहा कि दुकानदार फुटपाथ से कब्जा छ...