पुलिस ने गर्भवती नाबालिक किशोरी को मथुरा बाल सुधार केंद्र बालिका भिजवाया
शाहजहांपुर, मई 4 -- तिलहर। प्रेमी के साथ गई नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने पर उसके परिजनों ने उसको रखने से मना कर दिया। वहीं उसका प्रेमी जेल चला गया। इस मामले में रविवार को पुलिस ने किशोरी को मथुरा बाल सुधार केंद्र बालिका में भिजवाया।क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद किया और उसका मेडिकल चेकअप कराया जिसमें वह ढाई महीने की गर्भवती पाई गई। आरोपी उसके प्रेमी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। इसके बाद किशोरी के परिवार के लोगों ने उसे अपने से मना कर दिया। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि परिजनों ने किशोरी को लेने से मना कर दिया ऐसी दशा में उसे पुलिस सुरक्षा में मथुरा बाल सुधार केंद्र बालिका में भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.