गुमला, जून 14 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के डुमरला निवासी सत्येंद्र महतो का खोया हुआ मोबाइल रविवार को गुमला पुलिस ने बरामद कर उन्हें सौंप दिया। जानकारी के अनुसार उनका मोबाइल 25 अप्रैल को कहीं गुम हो गया था। जिसकी सूचना उन्होंने थाना में दर्ज कराई थी।पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ईएमआई नंबर के आधार पर तकनीकी जांच और ट्रैकिंग शुरू की। लगातार प्रयास के बाद मोबाइल का पता लगाकर उसे बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल सत्येंद्र महतो को सौंप दिया। मोबाइल मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...