पुलिस ने खोया फोन किया बरामद
देहरादून, मई 11 -- मसूरी, संवाददाता। मसूरी कोतवाली पुलिस ने खोए मोबाइल को बरामद किया है। पुलिस ने मोबाइल युवक को सौंप दिया है। मसूरी निवासी सुभाष कुमार पुत्र चतर सिंह ने कोतवाली में गुमशुदा मोबाइल फोन की तहरीर दी।बताया कि घर जाते समय बर्लोगंज क्षेत्र में उनका मोबाइल कहीं गुम हो गया है। पुलिस ने सीईआईआर ऐप के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की। पुलिस ने फोन को बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल फोन को सुभाष के सुपुर्द कर दिया। फोन पुलिस कांस्टेबल आशीष रावत ने बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.